छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर था बच्चों का शव, फंदे से लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर में एक ही घर में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की लाश मिली है। बताया जा रहा है पति पत्नी ने पहले बच्चों को मार डाला और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं।

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर की है, जहां निवासरत गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू की फांसी पर लटकी लाश मिली है। वहीं बेटी दृष्णा साहू( 13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (10 वर्ष) का शव बिस्तर पर मिला है। बच्चों को नींद का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाने की बात कही जा रही है। पुलिस को मौके से सुसाइडल नोट मिला है, जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।

Related Articles

Back to top button