छत्तीसगढ़
CG – कांग्रेस में बदलाव को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले – टीएस बाबा दिल्ली जाएं, छत्तीसगढ़ में इन्हें दें मौका…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चा के बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह देते हुए कहा कि टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है। उन्हें यहां युवाओं को मौका देना चाहिए।
केदार कश्यप के बयान पर पलटवार
भाजपा नेता केदार कश्यप ने कांग्रेस को नक्सलवाद की B पार्टी बताया है। इस पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद का दंश कांग्रेस और बस्तर के लोगों ने झेला है। केदार कश्यप की सरकार के दौरान ही उनके भाई की हत्या हुई थी। कांग्रेस ने भी में अपने कई नेताओं को खोया है।



