छत्तीसगढ़

CG पति-पत्नी का घिनौना कारोबार : बोरियों में भरकर जुपिटर से ले जा रहे थे ये सामान, मंजिल पर पहुंचने से पहले आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दबोचा…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आबकारी उड़नदस्ता टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गांजा सप्लायर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपए का गांजा बरामद किया गया है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

पति-पत्नी निकले गांजा स्पलायर

जिले में आज आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो गांजा सप्लाई का काम कर रहे थे। टीम ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का 22.6 किलो गांजा जब्त किया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि थाना सीतापुर क्षेत्रों में गश्त किया जा रहा था। जब वे गस्त के दौरान वंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जा रहे थे, तो जजगा पुलिया के पास एक महिला और एक पुरुष उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर वाहन पर दो बोरियों के साथ खड़े दिखाई दिए। संदिग्ध अवस्था देखकर जब सरकारी वाहन रोका गया तो दोनों हड़बड़ा गए।

बोरे के अंदर से 22.6 किलो गांजा बरामद

वहीं जब टीम ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बोरी में गांजा है, जिसके बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ओड़िशा के गांजा सप्लायर आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके पास से साढ़े चार लाख रुपए का 22.6 किलो गांजा भी बरामद किया है, जिसे उन्होंने बोरे के अंदर भर रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button