छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी में थाना से महज 100 मीटर दूर ही चोरो नें तीन दुकानों का ताला तोड़ डाला डाका नगदी सहित सामान ले उड़े गहरी नींद में सोती रही पुलिस पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//कहते है पुलिस ज़ब अपना काम ईमानदारी और निष्ठांपूर्वक करती है तो आम जनता कों आराम रहती है और जनता बिना किसी चिंता कें बिजनेस और ब्यापार करती है चाहे वो छोटे ब्यापारी हों या बड़े सबको पुलिस से ही उम्मीद होती है क्यों की खांकी का काम ही है असामाजिक लोंगो पर कानून का डंडा चलाना और उनको सही रास्ते पर लाना किन्तु पुलिस पर सवाल कब खड़े होते है जब उनके ही थाना कें आसपास से चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना कों अंजाम दे और पुलिस सोती रह जाए तो अचरज होता है और लोंग सोचने कों मज़बूर हों जाते है की थाना के सामने ही पुलिस के नाक के निचे चोरी की घटना कों अंजाम दे और उनका कोई सुराख़ ना मिलें तो कई सवाल खड़े होनें लगते है।

दरअसल मस्तूरी थाना के सामने ही बीतें शुक्रवार की रात दों चोरो नें (फुटेज के आधार पर) तीन दुकानों कों अपना निशाना बनाया जिसमे जेम्स मोबाइल सोनी चिकन सेंटर और लालू मोटर गेराज शामिल है दुकानों के मालिक बतातें है की मोबाइल शॉप से 18500 नगदी के साथ किंमती चार मोबाइल फ़ोन उड़ा ले गए चोर इसके अलावा लालू मोटर गैराज से 1 हजार नगदी के साथ किंमती सामान और सोनी चिकन सेंटर से भी कुछ सामानो कों ले कर निकल गए।

तीनों दुकानों के संचालक बतातें है की वो शाम कों मस्तूरी थाना गए थे रिपोर्ट लिखाने पर थाना का मुखिया नहीं था तो रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुआ है वही ज़ब सुबह तीनों थाना गए थे तो मस्तूरी पुलिस नें शाम कों सीसी टीवी का पूरा फुटेज ले कर आने कों कहा था क्या चोर पुलिस कों चैलेंज कर रहें है ऐसा इसलिए क्यों की इससे पहले हाईवे में कुछ महीने पहले चोरो नें गन्ना मशीन कों टारगेट बनाया था और अब थाना के सामने ही तीन दुकानों में चोरी से ब्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है ये चोर ना सिर्फ मस्तूरी के ब्यापारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है बल्कि पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है बतातें चलें की मस्तूरी थाना क्षेत्र के ही भदौरा के पास गन्ना मशीन चोरी हुआ था जिसका आज तक कोई पता नहीं चला अब थाना के सामने ही चोरो नें चोरी की घटना कों अंजाम दिया है जो चोरो की हिम्मत और पुलिस की नाकामी कों दिखाती है।

सोनी चिकन सेंटर मस्तूरी (योगेश मुर्गा दूकान) में लगे सीसी टीवी फुटेज में दों चोर नजर आ रहें है जो चिकन सेंटर में पीछे के रास्ते घुसते है और कुछ सामान लेकर निकल जाते है पहले वो ग़ल्ला कों खोल कर देखते है पर वहां कुछ नहीं मिलने पर बाहर निकल जाते है चोर अपने चेहरे कों कपड़े से ढके हुए नजर आ रहें है यह पूरा चोरी का घटना रात 2 बजे से 3 बजे तक की बताई जा रही है।

अब मस्तूरी के ब्यापारी भी पुलिस की रात्री गस्त पर सवाल उठा रहें है उनका कहना है की भदौरा के पास हुए हाईवे पर चोरी होना और चोर का ना हाथ ना लगना समझ आता है पर मस्तूरी में थाना के ठीक सामने चोरी होना और पुलिस का अब तक मामला दर्ज नहीं करना समझ से परे है और पुलिस रात्री गस्त में क्या करती है और जब रात्री गस्त में मस्तूरी पुलिस रहती है तो उनको कैसे पता नहीं चला की उनके थाना के सामने ही चोर एक नहीं बल्कि 3 तीन दुकानों का ताला तोड़ घुस कर हाथ साफ कर निकल जा रहें और पुलिस कों भनक तक नहीं लगती मस्तूरी पुलिस अपने थाना के सामने कों प्रोटेक्ट नहीं कर पा रही तो दूर की बात तो छोड़ ही दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button