छत्तीसगढ़

CG – नितिश बंजारे बने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ मस्तूरी के उपाध्यक्ष पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बिलासपुर इकाई द्वारा मस्तूरी ब्लॉक शिव शक्ति मंगलम किरारी में आयोजित चुनाव एवं मनोनयन कार्यक्रम के दौरान समाज के सक्रिय एवं संघर्षशील युवा नितिश बंजारे को युवा प्रकोष्ठ मस्तूरी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि नितिश बंजारे लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज सेवा में सक्रिय हैं। वे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज से निरंतर जुड़े रहे हैं तथा समाज के प्रत्येक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते रहे हैं। समाज में होने वाले असमानता कों लेकर उन्होंने सदैव मुखर होकर आवाज उठाई है तथा समाज हित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहे हैं।

मस्तूरी में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोसले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ तथा महिला समिति के विभिन्न पदों पर चुनाव एवं मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई।
नितिश बंजारे की सक्रियता, समर्पण एवं समाज के प्रति सेवा भावना को देखते हुए उन्हें युवा प्रकोष्ठ मस्तूरी के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नितिश बंजारे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सम्मान, युवा शक्ति के उत्थान तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज बनकर कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button