CG – चकरबेढ़ा के ग्रामीणों की लम्बीत मांग हुई पूरी जल्द मिलेगा किचड़ से मुक्ति बनेगा सीसी रोड़ विधायक के अनुशंसा पर मिली स्वीकृति पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास से ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में 5 लाख रुपए के लागत से होगा सीसी रोड़ का निर्माण जिसके लिए सरपंच शशि दशेराम घोष चकरबेढ़ा नें ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया की महेंद्र के घर से हरि टंडन के घर तक का रास्ता किचड़ युक्त रहता है खास कर बारिश के दिनों में मुशीबत और बढ़ जाती है जिसके लिए हमने विधायक से अनुरोध किया था और उन्होंने हमारे गाँव की समस्या कों गंभीरता से लेते हुए हमारी सुनी और जिला खनिज न्यास से 5 लाख की स्वीकृति दिलवाने में मदद की।
सरपंच शशि दशेराम नें आगे कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य की पूरी जिम्मेदारी सरपंच की होती है एक सरपंच दूसरे वार्डों से सीधे निर्वाचित पंच,चुने जाते हैं । सरपंच से आशा की जाती है कि वह ग्राम पंचायत से सीधे चुने गये जनप्रतिनिधि और पंचायत के अध्यक्ष के रूप में पूरी पंचायत के चहुँमुखी विकास में सक्रिय भूमिका निभाए और गाँव का चहुमुखी विकास करें और यही काम हम जब से गाँव का मुखिया बनें है जनता नें चुना है जिताया है तब से कर रहें है।
उन्होंने कहा कि उनका पंचायत कितना विकास कार्य कर सकेगी, यह सरकारी फण्ड की सुलभता पर निर्भर करेगा। अभी तक मेरे द्वारा सफा सफाई व्यवस्था, झगड़ा फसाद रोकना और कम करना । सार्वजनिक कुओं, तालाब और टैंकों का निर्माण, मरम्मत और रख-रखाव तथा घरेलू उपयोग के लिये पानी की सप्लाई का कार्य किया जा रहा है और हम पुरे गाँव वालें मिलकर 5 साल में गाँव की सभी मुलभुत समस्याओं कों दूर करने का कार्य करेंगे।




