छत्तीसगढ़

CG : धीरे-धीरे पत्थर बन रहा इस लड़की का शरीर, खौफनाक दुर्लभ बीमारी ने बदली मासूम की जिंदगी, मदद के नाम पर यूट्यूबर्स ने किया ये बड़ा झोल…..

दंतेवाड़ा। बचपन हर इंसान के जीवन का सबसे खूबसूरत दौर माना जाता है, जब खेल, पढ़ाई और सपनों से दुनिया सजी होती है, ये वक्त हर युवक से लेकर बुजर्ग इंसान को याद रहता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की एक नाबालिग आदिवासी लड़की को एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी ने जकड़ लिया है। बच्ची एक दुर्लभ जेनेटिक त्वचा रोग से पीड़ित है, जिसके चलते उसकी त्वचा धीरे-धीरे बेहद सख्त, खुरदुरी और पत्थर या पेड़ की छाल जैसी परतों में बदलती जा रही है।

बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत को देखते हुए दो यूट्यूबर्स ने उसके जीवन और बीमारी पर वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की थी। चूंकि बच्ची या उसके परिवार के किसी सदस्य का बैंक खाता नहीं था, इसलिए मदद के लिए यूट्यूबर्स ने अपने बैंक खाते की जानकारी साझा की थी। लोगों ने बच्ची के इलाज और सहायता के लिए पैसे भेजे, जिन्हें यूट्यूबर्स के माध्यम से परिवार तक पहुंचाया जाना था।

हालांकि, बाद में शिकायत मिली कि सहायता राशि का पूरा पैसा बच्ची तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी भैरमगढ़ के एसडीओपी नवीन एक्का को सौंपी गई।

जांच के दौरान सामने आया कि कुछ राशि बच्ची को नहीं दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर बकाया राशि परिवार तक पहुंचाई। अब बाल आयोग बच्ची के बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स में भर्ती कराने की अनुशंसा कर रहा है। आयोग का मानना है कि विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलने से बच्ची की स्थिति में सुधार हो सकता है और उसे बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button