छत्तीसगढ़

CG – एसडीएम को ज्ञापन : बसीबार सरपंच पर उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्ट्राचार का आरोप जांच कार्रवाई तक सरपंच-सचिव का वित्तीय अधिकार रोकने मांग पढ़े पूरी ख़बर

0 तत्कालीन सरपंच कार्यकाल के कामों को नया बताकर 15वें वित्त से लाखों का किया वारा-न्यारा.

कोरबा//जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बसीबार में सरकारी राशि के गबन और वित्तीय अनियमितता का मामला प्रशासनिक गलियारों तक पहुँच गया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच के साथ ग्रामीणों ने जिस फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनुविभागीय अधिकारी पाली से लिखित शिकायत की है।

उपसरपंच देवेंद्र कुमार सहित ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान सरपंच कंचन बाई द्वारा नाली निर्माण कराया गया है, जो तत्कालीन सरपंच के द्वारा 1.20 लाख का आहरण पूर्व में किया गया है और नाली निर्माण के लिए नीव खुदाई भी हो चुका है। जिसमे पंचायत स्तर पर 15वें वित्त से नया नाली के नाम पर 2 लाख आहरण किया गया है। ग्राम में पीडीएस भवन के निर्माण में नियम विपरीत लाल ईंट का उपयोग किया जा रहा है। वहीं सरपंच पति सुरभवन सिंह का पंचायत कामकाज में हस्तक्षेप रहता है, जिसके तहत सरपंच पति द्वारा सोसायटी के संचालन एवं प्रति कार्ड पीछे हितग्राहियों को एक-एक किलो कम चावल का वितरण किया जाता है।

निर्वाचित पंचो को दरकिनार कर और सरपंच पत्नी के स्थान पर स्वयं सचिव के साथ प्रस्ताव पारित किया जाता है, पूर्व में भी निर्माण कार्यों का फर्जी प्रस्ताव बनाकर राशि आहरण किया गया है। शिकायत पत्र में मांग की गई है कि जांच कार्रवाई तक सरपंच सचिव के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाया जाए। शिकायतकर्ताओं में उपसरपंच के साथ श्रीमती गीताबाई, अंजली, भगवती, पार्वती, नंदनी, सूर्यभवन, अजय सहित लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामीण शामिल है।

बसीबार उपसरपंच द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है, जांच प्रतिवेदन के आधार पर करेंगे कार्रवाई- एसडीएम..

भ्रष्ट्राचार के इस शिकायती मामले को लेकर पाली एसडीएम रोहित सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत बसीबार के उपसरपंच व ग्रामीणों का हस्ताक्षरमय शिकायत प्राप्त हुआ है, 15वें वित्त आयोग की राशि के आहरण और निर्माण कार्यों की भौतिक स्थिति की जांच के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया है और सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि वित्तीय अनियमितता और गबन की पुष्टि होती है, तो सरपंच- सचिव के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तत्कालीन सरपंच कार्यकाल में हुए पेयजल स्रोतों और सीसी रोड के निर्माण को नया बताकर 15वें वित्त से लाखों रुपए लगाया ठिकाना..

बसीबार पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग का खेल गत कई महीनों से जारी है, जहां अनेको नए काम सिर्फ कागजों में दिखा दिए गए है, जबकि धरातल पर वे निर्माण पूर्व से हो चुके है। वर्तमान सरपंच द्वारा तत्कालीन सरपंच कार्यकाल के कई कामों को अपना बता 15वें वित्त से लाखों की राशि का वारा- न्यारा किया गया है, जिसमे पेयजल स्रोतों पर काम और सीसी रोड निर्माण के नाम पर पैसे निकाले गए है। सोचनीय बात है कि 15वें वित्त की राशि सरकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निकाली जाती है।

जिसमे कराए गए कामों का विवरण, प्रस्ताव, मूल्यांकन आदि प्रमाणन होता है और डिजिटल आईडी या पासवर्ड के उपयोग से यह राशि आहरण की जाती है, बावजूद इसके बिना कोई नया काम किये कागजों पर फर्जी प्रस्ताव और बिल- वाउचर तैयार कर लिए जाते है तथा बड़ी आसानी से उक्त योजना की राशि गटक ली जाती है। इससे पंचायत के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। फिलहाल बसीबार वर्तमान सरपंच में पेयजल स्रोतों और सीसी रोड के नाम पर हुए लाखों के फर्जीवाड़ा मामले को प्रमाणिकता के साथ अगले खबर में प्रमुखता से प्रसारित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button