छत्तीसगढ़

बाॅंकीमोंगरा पी.एम श्री सेजस की छात्रा शमिया का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन,05 दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल, पढ़े पूरी जानकारी…

नयाभारत कोरबा जिले के बाॅंकीमोंगरा पी.एम श्री सेजस की कक्षा 11वीं की छात्रा शमिया सिद्दीकी ने विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित करते हुए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के यस-पीई (यंग एंगेजमेंट इन स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन) कार्यक्रम में चयन प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। चयन प्रक्रिया के उपरांत प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से केवल 02 बालिकाओं एवं 02 बालकों का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ से चयनित 02 बालिकाओं में शमिया सिद्दीकी ने स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
चयनित विद्यार्थियों को 26 जून से 30 जून 2026 तक एलएनआईपीई, ग्वालियर में आयोजित 05 दिवसीय आवासीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में नेतृत्व विकास, खेल विज्ञान, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शमिया सिद्दीकी की यह सफलता विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने शमिया सिद्दीकी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका श्वेता चौधरी के मार्गदर्शन तथा छात्रा की लगन, अनुशासन और मेहनत को इस सफलता का आधार बताया गया।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button