छत्तीसगढ़

CG – लोहंडीगुड़ा में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित…

लोहंडीगुड़ा में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

सुरेश खापर्दे बने ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र स्वर्णकार सचिव और पूर्ण प्रकाश टंडन को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मोदी की गारंटी पूरी न होने से आक्रोश, 10 जून को 2% महंगाई भत्ते के लिए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बस्तर जिला अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा इकाई का विधिपूर्वक गठन किया गया है। संगठन को मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुरेश खापर्दे (व्याख्याता) को ब्लॉक अध्यक्ष, जितेन्द्र स्वर्णकार (लिपिक) को ब्लॉक सचिव और पूर्ण प्रकाश टंडन (लिपिक) को ब्लॉक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनिर्वाचित बस्तर जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें कर्मचारी और संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने विकासखंड के सभी शासकीय कर्मचारियों से एकजुट और संगठित होने का आह्वान किया।
ढाई साल बाद भी वादे अधूरे, 10 जून को हल्ला बोल
कार्यकारिणी गठन के दौरान प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने वर्तमान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि:”वर्तमान भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ के तहत कर्मचारियों से कई लोक-लुभावन वादे किए थे। आज सरकार को आए ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन कर्मचारियों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। सरकार की इस वादाखिलाफी से प्रदेश के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।”

इसी आक्रोश के चलते छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आगामी 10 जून 2026 को 2% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस संगठनात्मक बैठक और नियुक्ति समारोह में संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे और जिला कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा लोहंडीगुड़ा विकासखंड के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से :-

विजयलक्ष्मी नाग, सुनीता सावरकर, मधु देवांगन, सुमन राणा, वीर सिंह यादव, तुलसीनाथ ठाकुर, जे. के. साव (सभी सहायक ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3) उपस्थित रहे और नई टीम को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button