छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने बाघामुड़ा में 32.64 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

कवर्धा/पंडरिया। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम बाघामुड़ा में 32 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान नवीन आंगनबाड़ी भवन, चेकडेम एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि नवीन आंगनबाड़ी भवन बच्चों के बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं चेकडेम निर्माण से जल संरक्षण के साथ किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा तथा मुक्तिधाम निर्माण से ग्रामीणों को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनकल्याण एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश एवं देश में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

सांसद ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष फलित साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, नवलकिशोर पांडेय, तिवारी साहू, विशाल शर्मा, रमेश साहू, राजकुमार यादव, सरपंच दूज बाई चंद्राकर, पूरन राजपूत, अमन पाठक, स्वारथ साहू, रूपेश तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button