छत्तीसगढ़

CG – विश्व पर्यावरण दिवस पर हाई स्कूल टाकरागुड़ा में स्काउट-गाइड द्वारा वृक्षारोपण…

विश्व पर्यावरण दिवस पर हाई स्कूल टाकरागुड़ा में स्काउट-गाइड द्वारा वृक्षारोपण

बस्तर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बस्तर द्वारा शासकीय हाई स्कूल टाकरागुड़ा, विकासखंड बस्तर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्रुप लीडर एवं विद्यालय की प्राचार्य अल्का बेंजामिन के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेयी के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) दसरू राम यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को यह दिवस विश्वभर में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1973 में संयुक्त राष्ट्र की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्लास्टिक कचरे जैसी चुनौतियों के बीच पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।

प्राचार्य अल्का बेंजामिन ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय प्लास्टिक प्रदूषण है, जो समुद्रों, नदियों, वन्यजीवों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक नोडल अधिकारी बस्तर राजकिशोर तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण करने तथा कचरे के पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नवीन ठाकुर, भरतराम यादव, संध्या साव, दीपा मांझी, चंद्रिका बघेल, तनुज गुप्ता, कार्ति केस्वर, भूमिका निषाद, सुमित्रा कश्यप, हेमंत चापड़ी, सबीना डहरिया एवं चैन सिंह ठाकुर सहित स्काउट-गाइड सदस्यों और विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button