छत्तीसगढ़

CG – महंगाई का झटका : रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, अब इतने रूपये में मिलेगी गैस की टंकी…..

रायपुर। महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर छत्तीसगढ़ में पड़ा है। यहां सिलेंडर की कीमत अब 1013 रुपए हो गई है। इससे पहले 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 984 रुपए में मिल रहा था यानी अब सिलेंडर पर 29 रुपए का झटका लगा है। कंपनी के अनुसार नई दरें रविवार, 7 जून से लागू कर दी गईं हैं।

रविवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई। रायपुर में पहले 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 984 रुपए में मिल रहा था, जो अब 1013 रुपए का हो गया है। नई दरें आज (रविवार) से लागू कर दी गई हैं।

गैस एजेंसियों के मुताबिक नई कीमतों को सिस्टम में अपडेट कर दिया गया है और अब बुकिंग कराने वाले सभी ग्राहकों को संशोधित दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। हालांकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी के कारण कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सामान्य उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमत का पूरा असर झेलना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button