छत्तीसगढ़

CG-शिक्षक पर FIR : होटल में ले जाकर छात्रा से किया बलात्कार, SSP की दखल के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर, ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। प्राइवेट स्कूल के एक शिक्षक ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को किताब देने के बहाने बहला-फुसलाकर होटल ले गया और रेप किया। शिक्षक ने छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शर्मनाक बात ये पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर जब स्कूल के शिक्षकों व प्रिंसिपल को इस घटना की जानकारी दी तो किसी ने कुछ नहीं किया।

रूह कंपा देने वाली घटना दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। आरोप है कि प्राइवेट स्कूल में पदस्थ शिक्षक राहुल बंगारु ने छात्रा को किताब दिलाने का झांसा दिया और उसे एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी शिक्षक ने उसे मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण मासूम लंबे समय तक खौफ और मानसिक दबाव में रही।

परीक्षा समाप्त होने के बाद जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और टीसी लेने के दौरान स्कूल के प्राचार्य और अन्य शिक्षकों को अपनी आप-बीती सुनाई। लेकिन प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अपनी साख बचाने के लिए मामले को दबाने और नजरअंदाज करने का घिनौना प्रयास किया।

​प्रबंधन ने मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कोई जहमत नहीं उठाई। अब अपनी खाल बचाने के लिए प्रबंधन यह खोखला और हास्यास्पद दावा कर रहा है कि आरोपी शिक्षक ने जुलाई माह में ही इस्तीफा दे दिया था।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर सिरगिट्टी थाना पहुंचे, तो पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर उन्हें टरका दिया। इसके बाद मामला एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी शिक्षक राहुल बंगारु को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button