छत्तीसगढ़

CG – जंगली ने खूनी तांडव : पति-पत्नी को हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल…..

बलरामपुर। जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुंदीकला के बांधपारा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हाथी के हमले से बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना राजपुर वन परिक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी आज सुबह 5 बजे के आसपास शौच के लिए बाहर जा रहे थे, तभी कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के पास उनका सामना दल से भटके एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को देखते ही बुरी तरह से कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

पांच हाथियों का क्षेत्र में कर रहा भ्रमण

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी दल से भटके दंतैल हाथी ने दंपति को अपना निशाना बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button