छत्तीसगढ़

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद है।

इस बैठक में किसानों, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, खरीफ सीजन की तैयारियों और मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल हो सकती है। वर्तमान में किसान खाद और बीज की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में सरकार इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। वहीं, शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

साय कैबिनेट में मानसून से पहले जल संसाधन, सिंचाई, बिजली और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही सड़क, पुल, शहरी विकास और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी नई परियोजनाओं तथा वित्तीय मंजूरियों पर निर्णय होने की संभावना है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ कुछ नई घोषणाएं भी कर सकती है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर तबादला नीति और विभिन्न विभागों की लंबित नीतिगत फाइलों को मंजूरी मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button