छत्तीसगढ़

CG – बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र केशर कैवर्त का राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन स्कूल परिवार में ख़ुशी की लहर पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//मेहनत करो और फल की इच्छा मत करो ये कहावत मल्हार स्थित बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र केशर कैवर्त पर फिट बैठ रही है दरअसल इनका चयन राष्ट्रीय एकता शिविर में हुआ है और इनके चयन से बद्री प्रसाद देवांगन मध्यंगरीय उच्च माध्य विद्यालय मल्हार में ख़ुशी की लहर है और राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय वालेंटियर के रुप में इनकी पहचान अब राष्ट्रीय लेवल तक हों चूकि है केशर कैवर्त कक्षा 12 का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC)हिसार,हरियाणा के लिए हुआ है।

कक्षा में मेधावी और सेवा कार्य में अग्रणी केशर अपनी पहचान के साथ साथ छत्तीसगढ़ का पहचान और संस्कृति के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता का परिचय देगा। अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्च माध्य विद्यालय मल्हार से केशर का चयन उन सभी चयनित दस छात्रों में है,जिसमें शिल्पा राव,श्रद्धा पटेल,प्रज्ञा पहरी,जानवी,कुमकुम सोनी,शिवम् देवांगन,गोविंद, शास्वत और कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उपेश कुमार शामिल है।

हम शालेय परिवार की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों कों हार्दिक बधाई देते हैं,ये सब डॉ मनोज सिंहा (जिला समन्वयक Nss)और डॉ कांति अंचल (जिला संगठक Nss) के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button