छत्तीसगढ़

CG – सार्वजनिक जगह पर सजी थी महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, रंगे हाथों पकड़े गए 10 जुआरी…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बोड़ला थाना और साइबर थाना की टीम ने जुआ के फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। जुआरियों के कब्जे से 21 हजार नगद और 8 मोबाइल जब्त किया गया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग खैरबनाखुर्द गांव में सार्वजनिक स्थान पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 21,260 रुपये नकद, 8 मोबाइल और 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 92,260 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button