CG ब्रेकिंग : कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में भविष्य बताने वाले बाबा पर लगे गंभीर आरोप, कई धाराओं में दर्ज हुआ केस…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। महासमुंद में यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेन्द्र शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर यह कार्रवाई की। नरेन्द्र शास्त्री पर कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर बागबाहरा थाना में अपराध दर्ज कर कथावाचक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत अपराध दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, पीड़िता ने महासमुंद पुलिस से कथावाचक नरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में यौन उत्पीड़न का आरोप पीड़िता ने दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में संज्ञान लिया और कथावाचक को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि नरेंद्र शास्त्री रायपुर के सिलयारी निवासी है। वह कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में छत्तीसगढ़ में मशहूर है। कथावाचाक नरेंन्द्र शास्त्री की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।



