छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है।

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून की एंट्री को लेकर संभावना जताई है। हालांकि इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तेज से आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button