CG – महंगाई भत्ता सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

महंगाई भत्ता सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर महंगाई भत्ता (डीए) सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जगदलपुर में शासकीय कर्मचारियों ने विशाल प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कलेक्टर चौक में एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार से भेदभाव नीति बंद कर केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने, लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक निर्णय लेने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी जायज मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

इसके पश्चात कर्मचारी रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम संबोधित ज्ञापन बस्तर कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में महंगाई भत्ता सहित छह सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अनेक पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।जिसमे प्रमुख रूप से अनिल सेठिया , नेपाल दिल्लीवार,दिलीप बिसाई ,सुरेश खापरदे ,उमेश मेशराम ,अजय श्रीवास्तव, देवराज खुटे,रवि झा ,संजय वैष्णव,राजेन्द्र पांडेय,तारासिंह फ़ुटन,प्रदीप महापात्र,चंद्रिका देवांगन,मनोज महापात्र,तीजू ठाकुर,पंकज सेठिया,शिव भंडारी,पल्लव झा,मोतीलाल वर्मा ,संजय देवांगन,उमाशंकर ठाकुर,मनोज पारख,प्रमोद पांडेय,थैलेश जोशी,संतोष राजपूत,सत्यनारायण वाडेकर,खगेश सोम,राम प्रभाकर मिश्रा,प्रह्लाद चंद्राकर,यशवंत तिवारी के अलावा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम मिश्रा,भारती गिरी,समीक्षा जैन,हेमलता नायक,प्रमिला पांडे और अनेक कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

“हर कर्मचारी की यही पुकार, महंगाई भत्ता दो सरकार!”
“कर्मचारी हितों का सम्मान करो, लंबित मांगों का समाधान करो।



