अन्य ख़बरें

शक्ति नगर तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मिलकर की सफाई

दुर्ग, 12 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाठा पटरीपार मंडल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 स्थित शक्ति नगर तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। तालाब में पानी के पाउच, कांच की बोतलें, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री फेंके जाने के कारण जल स्रोत प्रदूषित हो गया था। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब की व्यापक सफाई की और उसे स्वच्छ बनाया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से सार्वजनिक जल स्रोतों, तालाबों एवं पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा तालाब एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को गंदा किए जाने का विरोध करते हुए नागरिकों से ऐसे मामलों की जानकारी प्रशासन को देने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई, ताकि भविष्य में पुनः तालाब प्रदूषित न हो सके।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया। यह अभियान जनजागरूकता एवं नागरिक जिम्मेदारी का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया।

कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद श्री देवनारायण चंद्राकर, महामंत्री श्री मन्नू साहू, पार्षद श्रीमती सुरुचि उमरे, मंडल उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती क्षमा देशमुख, बूथ अध्यक्ष श्री विक्रम, श्री रामू साहू, श्री रवि देशमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button