छत्तीसगढ़

CG – हिटलर शाही पर उतारू गाँव का मुखिया मन्नेवार मुड़पार तेंदुआ में 3 महीने से ग्रामीणों कों राशन नहीं एसडीएम कंवर नें सख्त कार्रवाई की कही बात पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी के ग्राम पंचायत मुड़पार के आश्रित ग्राम तेंदुआ में राशन वितरण में भारी अनियमित्ता का मामला सामने आया है। यहां के 60-70 राशनकार्ड धारकों को पिछले 3 महीने से चावल,शक्कर और नमक नहीं मिला है।

ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी,मस्तूरी को शिकायत पत्र सौंपकर मदद की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि गांव की राशन दुकान आईडी क्र.402002077 है जिसको स्वयं सहायता समूह “प्रियंका दिलीप मन्नेवार” द्वारा संचालित की जा रही है।

क्या है शिकायत…

60-70 हितग्राहियों का राशन 3 महीने से लंबित
चावल, शक्कर, नमक का वितरण नहीं किया गया हितग्राहियों को किराना दुकान से राशन लेना पड़ रहा है

किसने की शिकायत…

शिकायत पत्र पर रमेश्वरी, रामकली, फुलवा, निलाबाई, अनुसुइया लता बाई जगनंदन सिंह पूनम बरातू राम तुलारान अनीता बाई ललिता लक्ष्मी प्रसाद राम प्रसाद सुखचैन शंकर इंद्रजीत सिंह लखन लाल सहित दर्जनों हितग्राहियों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। पंच वार्ड 06, 12, 13 और 14 के पंचों महेंद्र सोनवानी, संगीता गोंड और अन्य ने भी समर्थन दिया है।

ग्रामीणों ने मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर से इस पुरे मामले में जाँच करवा कर ग्रामीण उपभोक्ताओं कों न्याय दिलाने” यानी राशन वितरण शुरू कराने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और भ्रष्टाचार करने वालों कों निलंबित कर बाहर निकालने की बात कही है,बताते चलें की यहाँ लगातार कई ऐसे मामले सामने आ रहें है जो सीधे सीधे गरीब लोंगो के हित से जुड़ा हुआ है अजीब बात है ना सरकार गरीब ग्रामीणों कों फ्री राशन भेज तो रही है पर सरपंच उनका ना सिर्फ हक मार रहें है बल्कि उनके छोटे छोटे बच्चों का पेट भी मार रहें है और ये सब सिर्फ अपना जेब भरने के लिए आखिर कब ऐसे भ्रष्टाचार करने वालों कों जेल भेजा जाएगा ताकि अन्य भ्रष्टाचार करने वालों कों सबक मिल सकें।

वही इस पुरे मामले में मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर नें तत्काल जाँच करा कर कार्रवाई करनें की बात कही है और किसी भी भ्रष्टाचार करने वालों कों नहीं छोड़ने की बात कही है।

जबकि मस्तूरी फ़ूड इंस्पेक्टर मंगेश कांत नें गुरुवार कों इस मामले की जानकारी मिलने की बात कहते हुए कुछ दिनों में जाँच करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button