छत्तीसगढ़

CG – लॉकडाउन का प्यार निकला धोखेबाज, लव मैरिज के बाद किसी और को दे बैठा दिल, फिर जो हुआ…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर साथ रखने और फिर दूसरी लड़की शादी कर लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी मोहम्मद सलीम कपड़े बेचने का काम करता है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों का संपर्क हुआ था और उनकी जान पहचान बढ़ी थी। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां उसने मंदिर में विवाह करने का विश्वास दिलाया और उसे अपने साथ रखा।

महिला का कहना है कि वह कई वर्षों तक उसके साथ पत्नी की तरह रही। इसी बीच आरोपी ने कथित तौर पर एक दूसरी महिला से भी विवाह कर लिया। जब पीड़िता को इस दूसरी शादी की जानकारी मिली, तो उसने रायगढ़ के खरसिया थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को लेकर कुछ स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस से संपर्क कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, दूसरी ओर आरोपी की दूसरी पत्नी अपने पति के बचाव में उतर आई है और उसने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने अपनी मर्जी से सलीम के साथ विवाह किया है और वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इधर, पुलिस हिरासत में आरोपी ने दूसरी शादी करने की बात तो स्वीकार की है, हालांकि उसने पहली महिला को किसी भी तरह का धोखा देने या अन्य आरोपों से साफ इनकार किया है।

इस पूरे मामले पर रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button