छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस जिला महामंत्री गिरफ्तार : कांग्रेस नेता का गजब कारनामा, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे लाखों रुपए, फिर थमा दिए फर्जी चेक, आरोपी गिरफ्तार…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से कांग्रेस के जिला महामंत्री रितेश पटेल के गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। आपको बता दें रितेश पटेल पर पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, ठगी का यह मामला साल 2017 का है। आरोप है कि रितेश पटेल ने पीड़ित को पटवारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था और इसके एवज में 6.50 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली थी। लंबे समय तक नौकरी न लगने पर जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने रकम लौटाने के लिए कई चेक दिए।

इसके बाद आरोपी द्वारा दिए गए सभी चेक बैंक में बाउंस हो गए। बार-बार चेक बाउंस होने और पैसे वापस न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने आखिरकार मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की और धोखाधड़ी के सबूत मिलने के बाद आरोपी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button