छत्तीसगढ़

CG – जंगल में सजी थी महफिल : 52 परियों पर दाव लगा रहे थे दिवाने, तभी पहुंच गई पुलिस, रंगे हाथों पकड़ाए 9 जुआरी…..

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ ऑपरेशन बाज चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 9 जुआरियों को पकड़ा है, जो कि जंगल में जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से कैश और 9 बाइक जब्त किया गया है।

दरअसल, पुलिस चौकी खुड़िया थाना लोरमी क्षेत्र के झिरिया महुआमाचा गांव के जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के निर्देश में पुलिस ने जंगल में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर रेड मारी है।

इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये जुआरी मुंगेली के अलावा बिलासपुर और कबीरधाम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जुआरियों के पास से कैश और 9 बाइक जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित किमत 7 लाख 33 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दोबारा ऐसी गतिविधि न हो, इसके लिए BNSS की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए भारी मुचलके के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button