ब्रेकिंग न्यूज़….. आरडीएसएस योजना में विद्युत सामग्री गबन का खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार। कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई,29 लाख रुपये की संपत्ति बरामद; ट्रक और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO जब्त

कवर्धा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरडीएसएस (RDSS) योजना में विद्युत सामग्री के गबन और चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 29 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस चौकी दशरंगपुर,थाना पिपरिया एवं साइबर सेल कबीरधाम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई विद्युत केबल, कंडक्टर सहित घटना में प्रयुक्त आईशर ट्रक और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को प्रार्थी शैलेन्द्र वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की आरडीएसएस योजना के तहत ग्राम कोसमंदा में चल रहे कार्य के लिए जारी विद्युत सामग्री को अधिकृत प्रतिनिधि सोनु तिवारी और उसके सहयोगियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक चोरी-छिपे बाहर ले जाकर बेचा जा रहा था।
शिकायत के आधार पर थाना पिपरिया में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण,गवाहों के बयान और पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद अन्य सहयोगियों की संलिप्तता भी सामने आई।
गिरफ्तार आरोपी
1.सोनु तिवारी (बहराइच,उत्तर प्रदेश)
2.दिनेश प्रताप (श्रावस्ती,उत्तर प्रदेश)
3.अभिषेक बघेल (भिंड,मध्य प्रदेश)
4.ददनु (श्रावस्ती,उत्तर प्रदेश)
5.घनश्याम आजाद (बहराइच,उत्तर प्रदेश)
बरामद संपत्ति
2470 किलोग्राम विद्युत केबल एवं कंडक्टर – अनुमानित मूल्य 6 लाख रुपये
आईशर ट्रक क्रमांक यूपी-14 आरटी-6618 – अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO – अनुमानित मूल्य 8 लाख रुपये
इस प्रकार पुलिस ने कुल 29 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद कर जब्त की है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज 15 जून 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,जिला कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां आगे की कार्रवाई की गई।



