छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत प्लास्टिक रीसाइकल्स के लिए 30 जून 2026 तक इच्छुक फर्म से प्रस्ताव आमंत्रित।

कवर्धा/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्लास्टिक इकाई एमआरएफ की स्थापना ग्राम पंचायत मजगांव जनपद पंचायत कवर्धा जिला कबीरधाम में किया गया है। जिसमें इच्छुक रिसाईक्लर्स फर्म द्वारा प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट एमआरएफ में बेलिंग 10 एच पी फटका 15 एचपी श्रेडिंग ग्राईन्डर 10 एच पी पूर्व में स्थापित है साथ में कन्वेयर बेल्ट वजन मशीन प्लास्टिक ग्रेनुवल स्क्रूडर मदर बेबी 40.50 एच पी प्रेस मशीन कटर मशीन;3.5 एच पी एग्रो मशीन मोटर सहित 70.80 एच पी वॉटर टेंक वाशींग प्वाईन्ट ड्रॉयर कॉर्डिन्ग मशीन (अपशिष्ट कपडे़ से रूआ बनाने वाला), फॉयर सेफ्टि उपकरण मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों को प्रारंभिक चरण में प्राथमिकता पूर्वक स्थापित करते हुए कार्य का क्रियान्वयन सह संचालन किया जाना होगा। यह कार्य ग्राम पंचायत के स्वच्छाग्रही व सक्रिय समूहों को संलग्न कर संपादित किया जावेगा। पी डब्ल्यू एम इकाई का क्रियान्वयन सह संचालन शासन जिला द्वारा तय नियम व शर्तो के अधीन होगा।

उपरोक्त के संबंध में इच्छुक रिसाईक्लर्स फर्म जिला पंचायत कार्यालय में दिनांक 30/06/2026 को शाम 5.30 बजे तक सील बंद लिफाफे में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिला स्तर पर गठित समिति के द्वारा दिनांक 03/07/2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष भवन में रूचि की अभिव्यक्ति का बंद लिफाफा खोला जायेगा। तदानुसार कलेक्टर व अध्यक्ष से प्राप्त अनुमोदन उपरांत प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई एमआरएफ के संचालन हेतु रिसाईक्लर्स फर्म का अंतिम चयन किया जावेगा। रूचि की अभिव्यक्ति के संबंधित संपूर्ण विवरण कबीरधाम जिले के www.kawardha.nic.in पर देखा जा सकता है साथ ही कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत के सूचना फलक पर भी देखा जा सकता ह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button