छत्तीसगढ़

CG – सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से की दोस्ती, युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर के एक होटल में बुलाकर किया बलात्कार, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, फिर जो हुआ उसके बाद आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

थाना कोतवाली, जगदलपुर की टीम ने एक आरोपी को UP से किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले मऊ, उत्तर प्रदेश निवासी युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना स्थल जगदलपुर शहर के एक होटल है

घटना के बाद से आरोपी ने मोबाइल बंद कर रखा था

घर में ना रहकर बाहर में रहता था आरोपी

मुखबिर तैनात कर रात्रि में दबिश देकर पकड़ा गया,

आरोपी को पुलिस द्वारा उसके घर नसीराबाद, जिला मऊ, यूपी से गिरफ्तार किया गया

नाम आरोपी :- रवि कुमार राजभर पिता राजकुमार राजभर उम्र 19 वर्ष 4 माह ग्राम पो. नसीराबाद कला तहसील सदर- मउ, थाना हलधरपुर, जिला मउ (उ.प्र.)

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले उत्तर प्रदेश निवासी युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थिया ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश का रवि नाम का लड़का सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने किए बुलाकर एक होटल के रूम में बात करने के बहाने लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया तथा प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा कि सूचना पर अपराध क्रमांक 174/26 धारा 64.2 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर रवाना किया गया था जो आरोपी घटना समय से घर पर ना रहकर बाहर से आना जाना करता था जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी लड़के द्वारा अपराध धारा कारित करना स्वीकार करते हुए अपने मोबाइल में प्रार्थीया का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखना बताते हुए मोबाइल को पेश किया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांज़िट रिमांड में जगदलपुर, बस्तर लाकर विधिवत् न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम ,
सउनि – सतीश यादव ,मीना यादव
आर. – उज्जवल सिंह , रंगलाल खरे , त्रिनाथ कश्यप,केशव चंद्रा , बलराम , राजू बघेल , रीना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button