छत्तीसगढ़

CG- सुनहरा मौका : आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन……

अम्बिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के 03 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।

भर्ती के तहत सेक्टर खड़गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र महारानीपुर में 01 पद, सेक्टर पैगा के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना में 01 पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना जूनाडीह में 01 पद पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aww.e-bharti.in के माध्यम से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं शर्तें कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button