छत्तीसगढ़

CG नियुक्ति ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार ने की योग आयोग अध्यक्ष पद पर नियुक्ति,इन्हें दी गई जिम्मेदारी……

रायपुर , 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति अधिसूचना दिनांक 25 अप्रैल 2017 तथा योग आयोग नियम-2017 के प्रावधानों के तहत की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल योग आयोग नियम, 2017 की कंडिका-6 (3) के अनुसार अथवा आगामी आदेश पर्यन्त जो भी पहले हो, के लिए होगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button