छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने अचानक बुलाई मंत्रियों की बैठक,संगठन के शीर्ष पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद,सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज…

रायपुर 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को तत्काल राजधानी रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए। देर शाम होने वाली इस अहम बैठक को लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।जानकारी के अनुसार बैठक रात 9 बजे निर्धारित की गई है। इसमें सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

मंत्रियों के कामकाज की हो सकती है समीक्षा

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री मंत्रियों के विभागीय कामकाज, योजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा कर सकते हैं। हाल के दिनों में विभिन्न विभागों के प्रदर्शन को लेकर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। ऐसे में बैठक को सरकार के कामकाज के मूल्यांकन से जोड़कर देखा जा रहा है।

संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर भी चर्चा संभव

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी की संभावना ने बैठक को और महत्वपूर्ण बना दिया है।अचानक बुलाई गई इस बैठक ने राजनीतिक अटकलों को भी जन्म दे दिया है। मंत्रियों के बीच बैठक को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ हल्की बेचैनी भी देखी जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से इसे नियमित समीक्षा बैठक बताया जा रहा है, लेकिन बैठक के एजेंडे को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button