छत्तीसगढ़

CG – 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में विफल, महंगे बिजली बिलों के जरिए जनता को परेशान करने का आरोप लगाया, इस मुद्दे पर सदन से सड़क तक आंदोलन करने की चेतावनी दी : रेखचंद जैन, पूर्व विधायक

बीजापुर। कांग्रेस नेता एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई नवीन वृद्धि का विरोध करते हुए इसे जनता पर अत्याचार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह पांचवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे घरेलू, गैर-घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

रेखचंद जैन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में बिजली दरों में केवल 2 पैसे की वृद्धि हुई थी और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी, जबकि भाजपा सरकार ने यह योजना बंद कर लगातार बिजली महंगी की है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लगभग 45 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन गुना तक बढ़ गए हैं।

उन्होंने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये मीटर वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक बिल मिल रहे हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग की है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में विफल रहने तथा महंगे बिजली बिलों के जरिए जनता को परेशान करने का आरोप लगाया और इस मुद्दे पर सदन से सड़क तक आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button