CG – पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही आवेदन पेंडिंग मस्तूरी स्टेट बैंक के मैनेजर पर आवेदकों नें लगाए आरोप पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//एक तरफ देश के प्रधानमंत्री दिन रात काम कर रहें है और देश की छोटी बड़ी समस्याओं कों दूर करने में 24 घंटे दे रहें है और जनकल्याण कारी योजनों कों जमीन पर उतार रहें है चाहें जल जीवन योजना हो चाहे पी एम सूर्य घर योजना हो पर कुछ लापरवाह कर्मचारियों की नाकामी के कारण कुछ क्षेत्रों में योजना धरातल पर उतरने से पहले ही लटक रहें है ताज़ा मामला मस्तूरी से सामने आया है जहाँ पीएम सूर्य घर योजना के तहत लगने वाले सोलर पैनल लग ही नहीं पा रहें है आवेदन मस्तूरी स्टेट बैंक में ही डस्ट खाते पड़े है इसके लिए कुछ ग्रामीण आवेदक मस्तूरी स्टेट बैंक के मैनेजर सूमंत कुमार से मिलें भी पर उन्होंने फील्ड ऑफिसर नहीं होनें की बात बोल कर उनको वापस भेज दिया वही कुछ दिनों पहले ही एक आवेदक से मैनेजर की कॉल पर विवाद भी हुआ ज़ब उन्होंने आवेदन कों लेकर पूछा और कहा की क्यों निरीक्षण नहीं किया जा रहा तब मैनेजर नें कहा की उनके शाखा में इस काम के लिए फील्ड ऑफिसर नहीं है तब आवेदक नें कहा की वो आपकी प्रॉब्लम है और आप बैंक के मैनेजर है सब आपका काम है पर मैनेजर नें एक ना सुनी बताया जाता है की यहाँ ऐसे कई आवेदन पेंडिंग है जो धूल डस्ट खा रहें है और मैनेजर ज़ब तक रहा सिर्फ स्टॉफ की कमी का रोना रोता रहा और पीएम सूर्य घर योजना का आवेदन लटका रहा ज्ञात हो कि सुमंत कुमार यहाँ 2023 से पदस्थ है पर इनकों अभी तक कितने आवेदन आए ये एकजेक्ट तो छोडो अनुमानित भी नहीं पता,बताते चलें की स्टेट बैंक के इसी मस्तूरी शाखा में इसी मैनेजर के देख रेख में एक किसान के साथ लाखों का फ्रॉड भी हुआ था जिसकी जाँच अभी चल रहा है।
क्या है पीएम सूर्य घर योजना…
मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इसके तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जिससे बिजली बिल में भारी बचत होती है और पर्यावरण को भी लाभ मिलता है योजना के मुख्य लाभमुफ्त बिजली: योजना के माध्यम से प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्राप्त की जा सकती है,बचत और आय बिजली के बिल में बड़ी कटौती के अलावा, यदि आप आवश्यकता से अधिक बिजली बनाते हैं, तो उसे ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी कमाई जा सकती है सरकार से मिलने वाली सब्सिडी सोलर प्लांट लगवाने के लिए सरकार सीधे आपके बैंक खाते में भारी वित्तीय सहायता (सब्सिडी) भेजती है –
क्या कहते है मैनेजर सुमंत कुमार…
पी एम सूर्य घर योजना में कितने फार्म आए है इसकी जानकारी नहीं है पर जितने भी आए है पेंडिंग है क्यों की मस्तूरी में फील्ड ऑफिसर नहीं होनें के कारण काम नहीं हो पा रहा कितने आवेदन होगा अनुमानित वो भी नहीं पता पर रोज दो चार दो चार आवेदन आ रहें थे मेरी ट्रांसफर हो गई है 3 दिन पहले।
सुमंत कुमार
मैनेजर मस्तूरी शाखा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया




