छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर… 52 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तवीरों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

माहेश्वरी समाज बेमेतरा

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

बेमेतरा: स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा दिनांक 20 जून 2026 शनिवार को महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन बेमेतरा के द्वारा जिला चिकित्सालय बेमेतरा ब्लड बैंक के सहयोग से माहेश्वरी भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित: माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी, सचिव दीपक डांगरा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती हंसा माहेश्वरी, समाजसेविकानीतू कोठारी, समाजसेवी ताराचंद माहेश्वरी,चंद्र प्रकाश मुंद्रा,अमित माहेश्वरी प्रितेश गिल्डा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे रक्तदान कार्य में चिकित्सकीय दल का सहयोग:* प्रभारी रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ. पी.आर. पोपटानी (पैथोलॉजिस्ट), डॉ. बुद्धेश्वर वर्मा (चिकित्सा अधिकारी), भूपेन्द्र कुर्रे (एम.एल.टी.), कुलेश्वरी साहू, विनेश्वर जायसवाल (काउंसलर), हरिशंकर (एम.एल.टी.), धन्नू वर्मा (एम.एल.टी.), विष्णु पटेल (एम.एल.टी.), वाहन चालक रामचरण एवं वार्ड बॉय राधे साहू का विशेष सहयोग रहा माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी ने कहा कि “महेश नवमी सेवा का पर्व है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचती हैं।” सभी 52 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने कहा कि माहेश्वरी समाज का यह प्रयास अनुकरणीय है। गर्मी के मौसम में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए इस तरह के शिविर बहुत जरूरी हैं। इससे रक्त के कमी से जूझ रहे विभिन्न भर्ती मरीजों को रक्त पूर्ति की जायेगी जिला चिकित्सालय बेमेतरा प्रबंधन ने माहेश्वरी युवा संगठन, सभी रक्तदाताओं, समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button