छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

योग दिवस समारोह बेमेतरा के मुख्य अतिथि में बदलाव, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा होंगी शामिल….सांसद विजय बघेल के विदेश अध्ययन दौरे के कारण किया गया संशोधन

योग दिवस

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा 7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि में संशोधन किया गया है पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रीय सांसद विजय बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन उनके विदेशी मामलों के स्टैंडिंग कमेटी के अध्ययन दौरे (स्टडी टूर) पर 21 जून से 27 जून तक जम्मू ,कारगिल एवं लेह जाने के कारण कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है जानकारी के अनुसार सांसद विजय बघेल को विदेश मामलों से संबंधित अध्ययन भ्रमण पर जाना है तथा 21 जून को ही उनकी उड़ान निर्धारित होने के कारण वे योग दिवस समारोह में उपस्थित नहीं हो सकेंगे इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन कर अपनी अनुपस्थिति की जानकारी देते हुए किसी अन्य जनप्रतिनिधि को मुख्य अतिथि बनाए जाने का अनुरोध किया था सांसद विजय बघेल के अनुरोध पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में संशोधन करते हुए राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा को बेमेतरा जिले में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का मुख्य अतिथि नियुक्त किया है।
अब राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button