CG – झूठी रईसी दिखाकर जीता भरोसा, फिर 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए पूरा मामला……

रायपुर। राजधानी रायपुर और रायगढ़ में रईसी और व्यापारिक रसूख का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को बड़ा ट्रांसपोर्ट और कोल्ड सटोरेज कारोबारी बताकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कारोबारियों की शिकायत पर थाना खमतराई में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
शिकायत के मुताबिक, रायगढ़ के कालिंदी कुंज निवासी राजेश कुमार अग्रवाल और उनके बेटे शैलेष अग्रवाल ने खुद को ट्रांसपोर्ट और कोल्ड स्टोरेज कारोबारी बताकर आठ व्यापारियों से 2 करोड़ का शक्कर खरीदा था, लेकिन भुगतान नहीं किया। आरोपियों ने ठगी की घटना को अंजाम देने से पहले रामसागर पारा स्थित एक होटल में लंबे समय तक रूके हुए थे। इस दौरान कारोबारियों से जान पहचान बनाकर उन्हें झांसे में लिया। माल खरीदने से पहले आरोपियों ने तीन-चार दिन में भुगतान करने का भरोसा दिया था।
माल खरीदने के बाद आरोपियों ने रूपए देने के लिए कई दिनों तक टाल-मटोल करते रहे, फिर फोन उठाना ही बंद कर दिए। पीड़ित व्यापारियों को जब खुद के साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत खमतराई थाने में दर्ज करवाई। पिता-पुत्र के खिलाफ खमतराई थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(4) और 60(A) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।
इन व्यापारियों से ठगी
राजधानी ट्रेडर्स (नितेश जैन) –21,36,792
आरके बंसल एंड कंपनी (रूपक अग्रवाल) – 29,05,600
केएच शुगर (धीरज धुप्पड़) – 15,75,000
वर्धमान ट्रेडिंग, अंबिकापुर (अंकित कुमार तायल) – 46,21,233
तुलश्यन ट्रेडर्स (मदनलाल अग्रवाल) – 19,49,410
भगवानदास भोजराज फर्म (अमित छाबड़िया) – 22,73,994
बालाजी गुड्स (प्रकाश अग्रवाल) – 30,14,904
सिंघल प्रोविजन (राजेश अग्रवाल) –16,34,700


