छत्तीसगढ़

CG – खूनी इश्क का खौफनाक अंत : प्रेमी ने की महिला की गला घोंटकर हत्या, शव जलाकर छिपाई पहचान, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…..

रायगढ़। जिले पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय मंगरिता एक्का, निवासी जशपुर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार 17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास एक महिला का जला हुआ शव मिला था। पहचान नहीं होने के कारण जांच चुनौतीपूर्ण थी। सोशल मीडिया, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से मृतका की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस को इमिलीयूस तिग्गा पर संदेह हुआ, जिसे जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मंगरिता एक्का पिछले तीन माह से पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। मृतका द्वारा दूसरी पत्नी रखने के शक में अक्सर विवाद होता था। 17 जून को दोनों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल, माचिस और अन्य साक्ष्य बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button