सिविल कोर्ट पंडरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

पंडरिया/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट पंडरिया परिसर में मजिस्ट्रेट आलोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक बसंत कुमार शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को योगाभ्यास कराया।
योग प्रशिक्षण के दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने..करो योग, रहो निरोग..का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब सेहत के सभी रास्ते बंद होते नजर आते हैं, तब योग का मार्ग स्वस्थ जीवन की नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष क्रांति शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार सिंह,संतोष कुमार गुप्ता,अधिवक्ता आशीष मिश्रा सहित सिविल कोर्ट पंडरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।



