धमतरीनगरी

उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था गांजे का खेप, सिहावा पुलिस ने 20.400 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा..

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.80 लाख का मशरूका जब्त

Chhattisgarh धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सिहावा पुलिस ने 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक DL-3SFD 9699 में दो व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर सिहावा पुलिस ने रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने मेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों आरोपियों से पूछताछ की।

तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग और सफारी बैग के अंदर सेलोटेप से पैक किया हुआ 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपये बताई है।

इसके अलावा पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये और ओप्पो मोबाइल फोन कीमत करीब 10 हजार रुपये भी जब्त किया। इस तरह पुलिस ने कुल 11 लाख 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार…गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहतेशाम (27 वर्ष), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश और तुषार कश्यप (23 वर्ष), निवासी करावल नगर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को 9 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button