छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी, धमतरी के कारोबारी को बनाया निशाना, ऐसे दिया वारदात को अंजाम…..

रायपुर। राजधानी के गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपए की उठाईगिरी हुई है। शिकार होने वाले कारोबारी सुंभाष गंगवानी हैं, जो धमतरी से गोलबाजार, रायपुर खरीदी के लिए आए थे। कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बांसपारा, धमतरी निवासी सुभाष गंगवानी ने बताया कि धमतरी से बस मे बैठकर रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचा, जहां से गोलबाजार जाने के लिए आटो में बैठा। उस वक्त उसके पास काले रंग के बैग में 50,000 रुपए था।

गोलबाजार थाने के पास उतरकर बंजारी मंदिर तरफ गया। इस दौरान बैग को देखने पर अंदर रुपए नहीं मिले। प्रार्थी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button