CG – ग्राम बंधनपुर की एक महिला किसान ने हल्का पटवारी पर भूमि के मूल नक्शे में छेड़छाड़ करने का लगाया गंभीर आरोप, आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार…

हल्का पटवारी द्वारा नक्शा छेड़छाड़ का आरोप, आवेदिका ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार!
धरमजयगढ। धरमजयगढ के राजस्व विभाग कापू क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर ग्राम बंधनपुर की एक महिला किसान ने हल्का पटवारी पर भूमि के मूल नक्शे में छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदिका के अनुसार, महिला किसान कलावती कुर्रे निवासी बंधनपुर उसकी कृषि भूमि खसरा नंबर 02, कुल रकबा 0.7310 हेक्टेयर, जो वर्षों से उसके नाम पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, उसमें अनधिकृत रूप से बदलाव किया गया है।
वहीं आवेदिका का कहना है, कि उसकी भूमि मुख्य सड़क से लगी हुई है, जिसमें खसरा नंबर 164/2 सड़क से सटा हुआ था और खसरा नंबर 164/1 ऊपर की ओर स्थित था। लेकिन हल्का पटवारी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना मूल नक्शे में छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि पटवारी ने खसरा नंबर 164/1 की भूमि को आवेदिका की भूमि पर दर्शा दिया और नक्शे में बदलाव कर दिया। इस प्रक्रिया में खसरा नंबर 164/2 को 164/1 के स्थान पर दर्शाते हुए नक्शा दुरुस्ती कर दिया गया, जो कि अवैध और शून्य है।
आवेदिका ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उसकी भूमि का नक्शा पुनः पूर्ववत किया जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, उनके हल्का पटवारी का कार्यशैली बिल्कुल सही नहीं है, पटवारी अपने स्वार्थ के लिए किसानों के नक्शे भुमियों पर छेड़छाड़ करते रहते हैं, और सुधार करने के बहाने कमाई का जरिया बना लिये हैं। और इसी तरह के लगातार मामले आने पर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत किया गया है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि समय रहते उचित समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। (आगे की और अपडेट के लिए बने रहें…!)