Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न…

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक संपन्न

रायपुर। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रभारी सचिव एस.ए. संपत कुमार, जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में एआईसीसी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए दिये गये दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी माह की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गयी।

केंद्रीय एजेंसियों-सीबीआई, ई.डी., आई.टी. के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी।

राज्य भाजपा सरकार के 15 माह के कार्यकाल की विफलताओं, वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गयी।

बैठक में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सांसद पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button