Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार एक्सयूवी कार घुसा फैब्रिकेशन दुकान में बाल बाल बच्चे कर्मचारी कार के अंदर शराब की बोतल और चखना मिला।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर शहर में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित एक्सयूवी कार फेब्रिकेशन दुकान में जा घुसी। एक्सयूवी कर के अंदर शराब की बोतल और चखना पुलिस ने बरामद किया साथ ही चालक और कार को जप्त कर मामले की जांच शुरू की है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी बाल बाल बच गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर दिन सोमवार की दोपहर 3 बजे रायपुर से अंबिकापुर आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार के चालक ने मवेशी को बचाने के चक्कर में कर पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित तेज रफ्तार एक्सयूवी कार लखनपुर शहर के जेएस फेब्रिकेशन दुकान में जा घुसी दुकान के बाहर का चैनल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की दुर्घटना के समय दुकान के कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे। इसी कारण कर्मचारी बाल बाल बच गए।सूचना के बाद लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सहित एक्ससीवी कार को जप्तकर लखनपुर थाने ले गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं दुर्घटना कार्य के अंदर शराब की बोतले चकना भी पुलिस ने बरामद किया है। वही बताया जा रहा है कि कार चालक और अंदर बैठे लोग शराब के नशे में धुत थे। इस घटना से दुकान संचालक को लगभग ₹100000 की छती हुई है।

Related Articles

Back to top button