Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – हिट एंड रन : नाबालिग लड़की ने कार से तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, महिला और दो युवकों की मौत, मामले में पिता-पुत्री गिरफ्तार……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के हिट एंड रन मामले में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि धरमजगढ़ थाना क्षेत्र में कापू मार्ग पर 30 अक्टूबर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही महिला सहित 2 बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए थे। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ़्तार कार ने पहले सड़क पर पैदल चल रही महिला को कुचला। उसके बाद मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामपुर गांव की रहने वाली ललिता मिंज (35), अमित किंडो (30) और फकीरचंद पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक़, हादसा गुरुवार की दोपहर हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इसके बाद मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने इस दौरान जब CCTV फूटेज चेक किया, तो हादसे के बाद कार से एक लड़की और दो लड़के उतरते हुए नजर आए। CCTV में यह भी दिखा का कार को नाबालिग लड़की चला रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पिता पुत्री को मिरीगुड़ा से धर दबोचा। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button