छत्तीसगढ़

CG – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े मोरठपाल विकास खंड तोकापाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव…

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े मोरठपाल विकास खंड तोकापाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

जगदलपुर, बड़े मोरठपाल। नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े मोरठपाल में प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच सुमित्रा कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शबाना अली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने सहभागिता निभाई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए।

विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ तथा नए विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह का संचार हुआ।

Related Articles

Back to top button