छत्तीसगढ़

चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री पर शिकंजा,कबीरधाम पुलिस ने 7 कबाड़ी दुकानों पर की छापामार कार्रवाई।

कवर्धा/चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और चोरी के सामान की अवैध खरीदी-बिक्री रोकने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर की 07 कबाड़ी दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों में रखे कबाड़,खरीद-बिक्री के अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच की गई,

जांच के दौरान पुलिस टीम ने कबाड़ी संचालकों से कबाड़ सामग्री के स्रोत की जानकारी ली और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध या चोरी का सामान न खरीदें और न ही उसका संग्रहण करें। साथ ही खरीदी गई सामग्री का पूरा रिकॉर्ड रखने तथा सामान बेचने वाले व्यक्तियों की पहचान संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जांच में सहयोग मिल सके।

एसडीपीओ आशीष शुक्ला ने बताया कि जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि या चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button