छत्तीसगढ़

CG – धरमपुरा स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में मीडिया/ पत्रकारिता डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारंभ…

मीडिया/ पत्रकारिता डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारंभ

जगदलपुर। धरमपुरा स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में संचालित रोजगारमूलक एकवर्षीय पत्रकारिता(मीडिया) पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ हो गया है।

स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें प्रवेश लेकर कैरियर बना सकते हैं। न्यूजपेपर, मैगजीन, रेडियो, टेलीविजन, समाचार वेबसाइट/ब्लॉग, सोशल मीडिया, यूट्यूब, विज्ञापन, जनसंपर्क, डॉक्यूमेंट्री, कंटेंट क्रिएटर के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह कोर्स अच्छा है।

इसमें प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप सुविधा उपलब्ध है। आयु की बाध्यता नहीं है। पत्रकारिता समाजसेवा के साथ स्वरोजगार और नौकरी का अच्छा प्रोफेशन है। विस्तृत जानकारी के लिए 9406256031 या 9981346438 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button