अन्य ख़बरें

रायपुर शहर जिला प्रभारी बनने के बाद प्रथम बैठक एकात्म परिसर रायपुर जिला में संपन्न…

रायपुर शहर जिला प्रभारी बनने के बाद प्रथम बैठक एकात्म परिसर रायपुर जिला में संपन्न

डॉ बिथिका बिश्वास…महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीया विभा अवस्थी जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा बूथ से प्रदेश स्तर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्य वक्ता माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी थे ,रायपुर शहर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन के नेतृत्व में बैठक हुई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के कार्यों को संचालित करने एवं भारतीय जनता पार्टी की इतिहास, विचारधारा एवं रीति नीति कार्य पद्धति को कार्यकर्ताओं तक सुचारू रूप से पहुंचाने हेतु  प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सम्माननीय श्री अजय जामवाल जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जीने अपने वक्तव्य में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की महिलाएं बखूबी दोहरी जवाबदारी का निर्वहन करती हैं पार्टी और परिवार में समन्वय बनाकर समाज में अपना योगदान देती हैं। बैठक में मुख्य रूप से बूथ स्तर तक जाकर प्रशिक्षण का कार्य संपूर्ण करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button