छत्तीसगढ़

CG – नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा : बस्तर में कांग्रेस का अभेद्य किला कायम : उपाध्यक्ष चुनाव में भी मारी बाजी…

बस्तर में कांग्रेस का अभेद्य किला कायम : उपाध्यक्ष चुनाव में भी मारी बाजी

नगर पंचायत अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा

जगदलपुर। बस्तर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित कर दी है। अध्यक्ष पद जीतने के बाद अब उपाध्यक्ष चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार ने उपाध्यक्ष पद पर 9 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा प्रत्याशी समीर मिश्र को 7 मत ही मिले। इस तरह दो मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल परिहार की विजय सुनिश्चित हुई।

भाजपा की रणनीति विफल, कांग्रेस का गढ़ अटूट

भाजपा ने चुनाव जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन बस्तर में कांग्रेस की एकजुटता के सामने उनकी रणनीति असफल रही। नगर पंचायत में कुल 8 पार्षदों के साथ कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में थी और उपाध्यक्ष पद के लिए भी पार्टी ने अपनी एकता बनाए रखी।

चुनाव की दो बार बदली गई तारीख, फिर भी कांग्रेस नहीं डगमगाई

भाजपा द्वारा कई रणनीतियाँ अपनाई गईं, यहां तक कि चुनाव की तारीख भी दो बार बदली गई, लेकिन कांग्रेस पार्षदों को तोड़ने में भाजपा नाकाम रही। अंततः कांग्रेस ने उपाध्यक्ष चुनाव में भी अपनी मजबूती का परिचय देते हुए जीत हासिल की।

आने वाले चुनावों में कांग्रेस के हौसले बुलंद

बस्तर में कांग्रेस की यह जीत संगठन की दृढ़ता और नेतृत्व की क्षमता को दर्शाती है। इस सफलता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊँचा हुआ है, जिससे आगामी चुनावों में भी पार्टी को लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button